'No candle looses its light while lighting up another candle'So Never stop to helping Peoples in your life.

Post Top Ad

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEitYaYpTPVqSRjkHdQQ30vpKI4Tkb2uhaPPpRa2iz3yqOvFNx0PyfRqYxXi_SO2XK0GgZ9EjuSlEcmn4KZBXtuVL_TuVL0Wa8z7eEogoam3byD0li-y-Bwvn9o2NuesTPgZ_jBFWD2k0t4/s1600/banner-twitter.jpg

Jan 16, 2020

रुपया 11 पैसे लुढ़का, इस वजह से आई मंदी


मुंबई। विदेशी निवेशकों के पूंजी निकालने से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 11 पैसे टूटकर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 70.93 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। पिछले दिवस छह पैसे मजबूत होकर 70.82 रुपए प्रति डॉलर पर बंद होने वाला रुपया गुरुवार को दो पैसे की बढ़त में 70.80 रुपए प्रति डॉलर पर खुला।

Related image

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के सूचकांक के कमजोर पड़ने रुपए को बल मिला और एक समय यह 70.75 रुपए प्रति डॉलर तक चढ़ गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के पूंजी बाजार से 11.74 करोड़ डॉलर निकालने से रुपया दबाव में आ गया। यह 70.98 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर तक उतरने के बाद अंतत: पिछले दिवस की तुलना में 11 पैसे नीचे 70.93 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह 10 जनवरी के बाद का निचला स्तर है।

No comments:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages