'No candle looses its light while lighting up another candle'So Never stop to helping Peoples in your life.

Post Top Ad

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEitYaYpTPVqSRjkHdQQ30vpKI4Tkb2uhaPPpRa2iz3yqOvFNx0PyfRqYxXi_SO2XK0GgZ9EjuSlEcmn4KZBXtuVL_TuVL0Wa8z7eEogoam3byD0li-y-Bwvn9o2NuesTPgZ_jBFWD2k0t4/s1600/banner-twitter.jpg

Jan 19, 2020

दिल्ली चुनाव: डाक बैलेट सुविधा के लिए फॉर्म 12डी को स्वीकार करने की अंतिम तिथि बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने आज कहा कि डाक बैलेट सुविधा के लिए फॉर्म 12डी को स्वीकार करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, पहले 12डी फॉर्म को स्वीकार करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी तक थी, लेकिन इस दिन रविवार होने के चलते अब आखिरी तारीख 20 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। 

Image result for election commission

80 वर्ष से ऊपर और दिव्यांग व्यक्ति पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा, उत्तरी रेलवे मेट्रो रेल के कर्मचारी और मीडियाकर्मी, जो चुनाव के दिन ड्यूटी पर होते हैं, डाक मतपत्र का उपयोग कर सकते हैं।

पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान करने के लिए उन्हें 12डी फॉर्म भरना पड़ेगा। यह आवेदन चुनाव की अधिसूचना की तारीख के बाद पांच दिनों के भीतर रिटर्निग अधिकारी तक पहुंचना चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव के परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे।

No comments:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages