चार साल बाद नवादा थाना की पुलिस ने बीती रात बंधन टोला मोहल्ले में छापेमारी कर एक हत्या के आरोपी को धर दबोचा। पकड़ा गया हत्यारोपी जयराम यादव का बेटा सुजीत यादव नवादा थाना क्षेत्र के बहीरो का रहने वाला है।गुप्त सूचना के आधार पर बंधन टोला में छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी सुजीत यादव 2016 में
हुई मुन्ना यादव की हत्या का आरोपी है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव के बधार में मुन्ना यादव की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। मुफ्फसिल थाना पुलिस को मुन्ना यादव की काफी दिनों से तलाश थी। इसी बीच नवादा थाना पुलिस को सूचना मिली कि वह बंधन टोला में है। वहां नवादा थाना के दरोगा नंदकिशोर सिंह ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस को आरोपी को सौंप दिया।

No comments:
Post a Comment