'No candle looses its light while lighting up another candle'So Never stop to helping Peoples in your life.

Post Top Ad

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEitYaYpTPVqSRjkHdQQ30vpKI4Tkb2uhaPPpRa2iz3yqOvFNx0PyfRqYxXi_SO2XK0GgZ9EjuSlEcmn4KZBXtuVL_TuVL0Wa8z7eEogoam3byD0li-y-Bwvn9o2NuesTPgZ_jBFWD2k0t4/s1600/banner-twitter.jpg

Jan 18, 2020

बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को स्कूली छात्रों ने दिए गुलाब के फुल


सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गिफ्ट एकेडमी के बैनर तले स्कूल के बच्चों ने अहिर पुरवा मोड़ पर यातायात नियमों से लोगों को अवगत कराया। इस दरम्यान बच्चे सड़क पर बिना हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब का फूल भेंट किया। उन्होने आगाह किया कि बिना हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल नहीं चलाना चाहिए । दुर्घटना कभी भी हो सकती है। जीवन अनमोल है सावधानी हटी- दुर्घटना हुई । बच्चों ने कई वाहन चालकों को गुलाब फूल भेंट कर उन्हें यातायात नियमों से अवगत कराते हुए निवेदन किया कि नियम का पालन करें। आप भी सुरक्षित और दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे। कई दोपहिया वाहन चालक अपनी गलती को महसूस करते हुए बच्चों से वादा निभाने का वचन दिया। निदेशक अमित कुमार ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि नियम का पालन करने से ही जीवन सुरक्षित रहेगा और लोगों को यातायात नियमों का हमेशा करना चाहिए। मौके पर काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

No comments:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages