'No candle looses its light while lighting up another candle'So Never stop to helping Peoples in your life.

Post Top Ad

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEitYaYpTPVqSRjkHdQQ30vpKI4Tkb2uhaPPpRa2iz3yqOvFNx0PyfRqYxXi_SO2XK0GgZ9EjuSlEcmn4KZBXtuVL_TuVL0Wa8z7eEogoam3byD0li-y-Bwvn9o2NuesTPgZ_jBFWD2k0t4/s1600/banner-twitter.jpg

Feb 7, 2020

कल दिल्ली में पड़ेंगे वोट, सत्तर विधानसभा सीटों पर कैद होगा प्रत्याशियों का भाग्य


नई दिल्ली। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान कल होगा। इन सीटों पर करीब 668 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भविष्य का फैसला कल वोटिंग मशीन में कैद हो जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से चुनाव लड़ने वालों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजेंद्र गुप्ता और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली शामिल हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट से हैं, जबकि सबसे कम 4 उम्मीदवार पटेल नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव मैदान में हैं। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 3 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

Image result for election

No comments:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages