'No candle looses its light while lighting up another candle'So Never stop to helping Peoples in your life.

Post Top Ad

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEitYaYpTPVqSRjkHdQQ30vpKI4Tkb2uhaPPpRa2iz3yqOvFNx0PyfRqYxXi_SO2XK0GgZ9EjuSlEcmn4KZBXtuVL_TuVL0Wa8z7eEogoam3byD0li-y-Bwvn9o2NuesTPgZ_jBFWD2k0t4/s1600/banner-twitter.jpg

Apr 26, 2020

युवा ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम को अर्पित किया श्रद्धा सुमन, गरीबों में बांटे राशन


  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया
मेरठ। भगवान विष्णु के अवतार हम सभी के अराध्य भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर आज युवा ब्राह्मण समाज संगठन के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती का आयोजन किया गया।
इसके बाद जरुरतमंदों की मदद के लिए खाद्य सामग्री ब्रह्मपुरी पुलिस को उपलब्ध कराई। इस अवसर पर युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक, प्रशांत कौशिक, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट उपस्थित रहे साथ ही कान्फ्रेसिंग के माध्यम से  अश्वनी कौशिक, प्रशांत कौशिक, डा. गौरव पाठक, संजय शर्मा, राज शर्मा,  विशाल शर्मा, प्रमोद दीक्षित, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट,  दुष्यंत शर्मा, सचिन शर्मा, गौरव दत्ता, अनिल शर्मा, सुमित शर्मा, रंजन शर्मा, मनीष शर्मा, ममता दीक्षित, लक्ष्मी शर्मा, मिताली शर्मा, रीना शर्मा, पूनम शर्मा, प्रिती शर्मा, सीमा शर्मा, रीमा शर्मा ने भी भगवान श्री परशुराम जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर देश की तरक्की और देश को कोरोनावायरस मुक्त देश बनने के लिए प्रार्थना की साथ ही सायंकाल में युवा ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों ने अपने अपने घरों पर दीयों का प्रकाश कर कोरोनावायरस से लड़ाई में अपना अहम योगदान दे रहे चिकित्सा विभाग से जुड़े समस्त चिकित्सक और उनके सहयोगी, पुलिस कर्मी, प्रशासनिक विभाग से जुड़े हुए समस्त लोग और विभिन्न स्तरों से इस लड़ाई में अपना योगदान दे रहे।
सभी लोगों को अपना नैतिक समर्थन देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान श्री परशुराम जी के चरणों में प्रार्थना की।

No comments:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages