बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के माउर ग्राम निवासी प्रसून कुमार भल्ला को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि प्रसून कुमार भल्ला वर्तमान में वार्ड नंबर 25 के बाद पार्षद भी हैं तथा भूमिहार ब्राहमण एकता मंच में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बना चुके हैं। इस संबंध में प्रसून कुमार भल्ला ने बताया कि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने उनके कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए अपना जी जान लगा देंगे। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बरबीघा वासियों में भी खुशी की लहर देखी गई और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

No comments:
Post a Comment