
केरल के पूर्व राज्यपाल सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने कहा कि देश आर्थिक मंदी से गुजर रहा है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे है। केंद्र सरकार एनआरसी और सीएए का राग जप रही है। आर्थिक मंदी पर केंद्र सरकार बोलने से कतरा रही है। बैंकों का एनपीए बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय कैरेंसी दिन-प्रतिदिन गिर रहा है। केंद्र सरकार आरएसएस के इशारों पर चल रही है। धर्म के नाम पर राजनीति किया जा रहा है। जात-पात के नाम पर सरकार लोगों का ध्यान आकर्षित कर मूल एजेंडे से लोगों को भटका रही है। निखिल कुमार शनिवार को प्रेस-वार्ता में बोल रहे थे। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी डा अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, सत्यप्रकाश राय, अमित कुमार द्विवेदी, प्रमोद राय सहित अन्य नेता शामिल थे।

No comments:
Post a Comment