'No candle looses its light while lighting up another candle'So Never stop to helping Peoples in your life.

Post Top Ad

https://2.bp.blogspot.com/-dN9Drvus_i0/XJXz9DsZ8dI/AAAAAAAAP3Q/UQ9BfKgC_FcbnNNrfWxVJ-D4HqHTHpUAgCLcBGAs/s1600/banner-twitter.jpg

Mar 27, 2010

=> Science News

अमेरिकी रिसर्चरों ने डेंगू और चिकनगुनिया रोकने का एक नायाब तरीका खोज निकाला है। वह इसके लिए मच्छरों के सू-सू करने पर रोक लगाने जा रहे हैं। अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट कहते हैं कि खून पीते समय मच्छरों को बहुत तेजी से अपने शरीर से तरल पदार्थ को यूरीन के रूप में निकालना पड़ता है। ऐसा करके वे अपने शरीर में मौजूद तरल और नमक के बैलेंस को बनाए रखते हैं। अगर वे ऐसा न करें तो मर जाएंगे।
एक टीम ने पाया कि अगर डेंगू फैलाने वाले एडिस इजिप्टी मच्छरों को ऐसा करने से रोक सकें तो उनके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाएगी और वे भारी होने की वजह से उड़ नहीं पाएंगे। ऐसे में या तो वे अपने शिकार के हाथों मारे जाएंगे या खुद शिकार बन जाएंगे। इसके लिए रिसर्च टीम ने उनके शरीर में एक ऐसे प्रोटीन खोजा है जो उन्हें मूत्र त्यागने को प्रेरित करता है।
वैज्ञानिक अब ऐसी दवा बनाने की फिराक में हैं जो उनके इस प्रोटीन को काम करने से रोक सके और मच्छरों का काम तमाम हो सके। ऐसा में न रहेगा मच्छर और न होगा डेंगू, चिकनगुनिया।

No comments:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages