- संवाददाता, ई रेडियो इंडिया
मेरठ। होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर जहां आज होलिका दहन किया गया तो वहीं देश में रंगो की भी खुमारी सिर चढ़कर बोल रही है। मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर चार में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां भगवान भक्त प्रहलाद के साथ अग्नि में बैठी हिरण्याकश्यप की बहन होलिका के दहन की तैयारियां की जा रही है.... उसके बाद रंग-गुलाल और अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई देते लोगों को देखकर भारतीय परम्परा के अनूठे रहस्य का पता लगाना बेहद आसान है...

No comments:
Post a Comment