'No candle looses its light while lighting up another candle'So Never stop to helping Peoples in your life.

Post Top Ad

https://2.bp.blogspot.com/-dN9Drvus_i0/XJXz9DsZ8dI/AAAAAAAAP3Q/UQ9BfKgC_FcbnNNrfWxVJ-D4HqHTHpUAgCLcBGAs/s1600/banner-twitter.jpg

Oct 2, 2015

=> राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के अंदर चली गोली

राजधानी दिल्ली की मेट्रो स्टेशन अकसर अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सचेत रहती थी लेकिन मेट्रो के सुरक्षा तंत्र को एक 22 साल के लड़के ने चैलेंज कर दिया।

Raju Tripathyनई दिल्ली | संवाददाता

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर सवाल, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के अंदर चली गोली
राजधानी दिल्ली की मेट्रो स्टेशन अकसर अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सचेत रहती थी लेकिन मेट्रो के सुरक्षा तंत्र को एक 22 साल के लड़के ने चैलेंज कर दिया।
जी हां, बीते दिन दिल्ली के सबसे व्यस्त राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में एक युवक ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ख़बर है कि इस 22 साल के लड़के का नाम शि‍वेश है जो यूपी के फतेहपुर का रहने वाला है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक किनारे खड़े होकर इस लड़के ने खुद पर गोली चला दी। वह खुद की जान ले लेना चाहता था लेकिन निशाना चूक गया और गोली उसके कंधे पर जा लगी।
इस घटना ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सोचने वाली बात यह है कि इतनी चेकिंग के बावजूद मेट्रो स्टेशन के अंदर रिवॉल्वर कैसे पहुंच गया। वह लड़का अपने मकसद में कामयाब कैसे हो गया?

No comments:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages