मेरठ। दलितों,कमजोरो की आवाज, मृदुल भासी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव,उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के सँयुक्त सयोजन में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर उनकी दीर्घ आयु की ईश्वर से प्राथर्ना की।
जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि जिस दिन से प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाली है, उसी दिन से कांग्रेस कार्यकर्ताओ में नई शक्ति का संचार हुआ है, प्रदेश मे जिस तेजी के साथ प्रियंका गांधी उनके दुख सुख में भागेदारी कर रही है इससे यह लगता है कि 2022 में जनता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अन्सारी ने कहा कि जिस प्रकार प्रियंका जी दलितों, पिछड़ो व कमजोर वर्गों की आवाज उठा रही हैं, उस दिन से भाजपा, बसपा, सपा में खामोशी छाई हुई हैं।
प्रियंका जी के जन्मदिन पर ब्लाक मुख्यालयों व वार्ड स्तर पर अनेक कार्यक्रम कर उनकी दीर्घायु की ईश्वर से प्राथर्ना की। प्यारे लाल जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डो में फल वितरण किया गया। शाम के समय जिला व महानगर के कार्यकर्ता ने कम्बलों का वितरण किया।

ये रहे मौजूद
प0 जयनारायण शर्मा, हरिकिशन अम्बेडकर, इकरामुद्दीन अंसारी, अनिल शर्मा पूर्व पार्षद, रोहित राणा, नवनीत नागर, इकरामुद्दीन अंसारी, अनिल शर्मा, NSUI जिलाध्यक्ष नीतीश भारद्वाज, नईम राणा, किरण बाला, जियाउर्रहमान, मुजीबुर्रहमान, के0डी0 शर्मा, अशवनी जाटव, राकेश मिश्रा, हरिश त्यागी, सूर्यांश तोमर, राकेश सिंह ,मासूम असगर, सुरेन्द्र फौजी, तेजपाल सिंह, अल्तमश त्यागी, मो0 वसीम, चो0 शमशुद्दीन, सुएब साबरी, मुकुल मित्तल, मो0 अकरम आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment