'No candle looses its light while lighting up another candle'So Never stop to helping Peoples in your life.

Post Top Ad

https://2.bp.blogspot.com/-dN9Drvus_i0/XJXz9DsZ8dI/AAAAAAAAP3Q/UQ9BfKgC_FcbnNNrfWxVJ-D4HqHTHpUAgCLcBGAs/s1600/banner-twitter.jpg

Jul 10, 2013

=> पुलिस के बस में नहीं कार्रवाई करना


घायल महिला बोली- आरोपियों से खुद लूंगी बदला

त्रिनाथ मिश्र।

मेरठ। बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। बचाव में आई उसकी पुत्री को भी बट मारकर जख्मी कर दिया। अस्पताल में भर्ती महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस किसी भी नामजद आरोपी को हिरासत में नहीं ले पाई। वहीं घायल महिला का कहना था कि आरोपियों पर कार्रवाई करना पुलिस के बस में नहीं है। सही होने के बाद वह खुद बदला लेगी।
घटना बीती रात की है। कपड़े का कारोबार करने वाला जाकिर कालोनी निवासी रफीक व्यापार के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी गुलिस्ता व पुत्री नगमा तथा सलमा थी। रात्रि आठ बजे के आसपास पड़ौसी फुरकान व बाबू पुत्रागण युनूस हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और गुलिस्ता ताबड़तोड़ गोली चला दी। बचाव में सलमा को भी तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग आए, जिन्हें देखकर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने गुलिस्ता व सलमा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस नामजद आरोपियों को हिरासत में नहीं ले पाई है।
                       एसओ लिसाड़ीगेट परवेज खान ने बताया कि चार माह पूर्व गुलिस्ता की बेटी के साथ आरोपिओं ने दुष्कर्म किया था। जिसमें इस परिवार की एक महिला भी जेल में गई थी। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।

No comments:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages