'No candle looses its light while lighting up another candle'So Never stop to helping Peoples in your life.

Post Top Ad

https://2.bp.blogspot.com/-dN9Drvus_i0/XJXz9DsZ8dI/AAAAAAAAP3Q/UQ9BfKgC_FcbnNNrfWxVJ-D4HqHTHpUAgCLcBGAs/s1600/banner-twitter.jpg

Aug 24, 2012

=> इस शहर में धड़ल्ले से हो रही है पत्नियों की अदला-बदली


                       शादी होने के बाद एक महिला से उनका पति यही कामना करता है कि उनकी पत्नी सदा पतिव्रता का धर्म निभाएगी। मगर जब एक पति ही अपनी पत्नी को अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने की कहे तो उक्त महिला क्या करे।
                      वह भी इसलिए कि उक्त युवती के पति ने शादी से पहले अपने दोस्त की पत्नी के साथ संबंध बनाए थे। जिले में पिछले तीन महीने में इस तरह के तीन सनसनीखेज मामले आए हैं। खास बात यह है कि ये तीनों मामले हाईप्रोफाइल की बजाय मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं।

आगे आएं पीड़ित
महिला प्रोटेक्शन अधिकारी हरबंस कौर ने कहा कि इस तरह के मामले हमने हाईप्रोफाइल परिवारों के बारे में तो सुने थे, लेकिन उनकी ओर से भी कभी शिकायत नहीं आई। मगर ये तीनों युवतियां तो मध्यमवर्गीय परिवारों से संबंधित हैं। आखिर लोग अपनी पत्नियों और उनकी भावनाओं की कद्र क्यों नहीं कर रहे यह बात समझ से परे है। इसके लिए पीड़ित महिलाओं को समय रहते सही जगह पर शिकायत करनी होगी।
वहीं पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वे नहीं चाहती कि उनकी समस्या लोगों के सामने जाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो समाज में इस तरह की प्रवृत्ति कम होने की बजाय और बढ़ेगी। इसलिए इन पर अंकुश लगाने के लिए पीड़ितों को खुद आगे आना होगा।

किस्सा नंबर 1
शादी के तुरंत बाद डाला दबाव
                    राजू की शादी एक साल पहले ही हुई है। वह अपनी पत्नी संजना से कह रहा है कि तुम्हें उसके दोस्त राजन के साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। संजना ने मना किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। संजना को न चाहते हुए भी गैर मर्द के साथ हम बिस्तर होना पड़ा। वहीं उसका पति अपने दोस्त की पत्नी से हम बिस्तर हो रहा था। आखिर उसने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया। 

किस्सा नंबर 2 
आखिर अदालत में उगल दिया सच
                     सतवंती की शादी को चार साल हो गए। शादी के दो साल बाद पति ने दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह उनके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध पर उसे पीटा गया। उनका मामला भी अदालत पहुंचा। वहां उसने पति की करतूत पर जुबान खोल दी। उसने बताया कि उसके पति ने दोस्त की मर्जी से उसकी पत्नी के साथ इस शर्त पर संबंध बनाए कि वह उसे भी पेश करेगा। 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages